मकर राशि में 59 साल बाद बन रहा विशेष योग, कई ग्रह होंगे एक साथ, इस राशि के लोग रहें सावधान

59 वर्ष बाद मकर राशि में एक विशेष योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इसे ‘गोल योग’ (Gol Yog) कहा गया है। गोल योग तब माना जाता है जब किसी भी राशि में पांच से अधिक ग्रह एक साथ आ जाते हैं। फिलहाल मकर राशि में यह स्थिति है और छह ग्रहों का योग बना हुआ है। इस समय मकर राशि में सूर्य, शनि, बुध, गुरु और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। वहीं 10 फरवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में आ गए हैं। ऐसे में ग्रहों की संख्या 6 हो गई है। वहीं मकर राशि में प्लूटो ग्रह को भी शामिल किया जाए तो गोचर करने वाले ग्रहों की संख्या 7 है। मकर राशि को पृथ्वी तत्व राशि माना जाता है। इस योग में मकर राशि के जातकों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। गोल योग उथल-पुथल की स्थिति उत्पन्न करता है। ऐसे में सभी राशियों को सावधानी बरतनी होगी। इस स्थिति का असर पूरी दुनिया में देखने को मिलता है। इससे पहले 1962 में मकर राशि में एक साथ सात ग्रह आए थे। वहीं 2019 दिसंबर में धनु राशि में गोल योग बना था।

इन्‍हें बरतनी होगी सावधानी

गोल योग में मकर राशि के जातकों को सावधानी बरतने होगी। इस राशि वालों को क्रोध और विवाद से दूर रहना होगा। वहीं निवेश और कोई बड़ा निर्णय लेने जैसे मामले हो सके तो टाल दें। मकर राशि वाले नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *