CG : बस में मिली युवक की लाश, क्षेत्र फैली सनसनी

अंबिकापुर जिले में बस के स्लीपर सीट पर एक मृत यात्री मिलने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि बस रायगढ़ से अंबिकापुर आ रही थी। इस बस में एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ने पर मौत की आंशका जताई जा रही है। वहीं इस मृतक यात्री की पहचान अभय कुर्रे के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि ये मृतक टी वी टावर रायगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल इस मामले को कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है।दरअसल, युवक रायगढ़ से ठीक-ठाक हालत में बस में चढ़ा था। जिसके बाद अंबिकापुर पहुंचने के बाद सभी सवारी अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर उतर गए। लेकिन कुछ देर बाद भी युवक नहीं उतरा तो बस के क्लीनर ने जाकर उठाने का प्रयास किया तो पता चला कि युवक की मृत्यु हो चुकी है।इसके बाद बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है साथ ही आधार कार्ड के अनुसार युवक की पहचान कर ली गई है और उनके परिजनों की खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  राजनांदगांव : नृत्य प्रतियोगिता में यूसिका साहू को मिला प्रथम स्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *