CG : पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मारी रेड, घर के पीछे शराब बनाते युवक गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर गांव में अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों पर कार्यवाही को लेकर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा मुखबिर सक्रिय कर सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुंजेमुरा का कामिल कुजूर अपने घर के पीछे बाड़ी में बने मचान (झोपड़ी) महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

तत्काल थाना प्रभारी द्वारा देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थाने के स्टाफ को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया । तमनार पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कुंजेमुरा में दबिश देकर संदेही कामिल कूजूर को हिरासत में लिया जिसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपित के पास शराब बिक्री का कोई लाइसेंस नहीं होने पर तमनार पुलिस द्वारा आरोपी कामिल कुजूर पिता मनोहर कुजूर उम्र 39 साल निवासी कुंजेमुरा थाना तमनार के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर और पुष्पेंद्र सिदार शामिल थे।

See also  17 सितंबर को रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलनश्, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे शिरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *