CG : नियंत्रण खोने से बाइक चालक की मौत

बालोद डौंडीलोहारा से अपने घर सहगांव जा रहे व्यक्ति की मोटरसाइकिल रास्ते में अनियंत्रित होकर पत्थरों से जा टकराई. घटना में चालक की मौके पर मौत हो गई. डौंडीलोहारा पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है.जानकारी के अनुसार, सहगांव निवासी मृतक डोमन पिस्दा पिता उदय राम पिस्दा (48 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से डौंडीलोहारा से अपने घर जाने निकला था. रास्ते में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पत्थरों से जा टकराई. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.

See also  CG : तेंदुआ आधी रात घर में घुसा, हमले से युवक की हालत नाजुक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *