CG : पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, खाद्य विभाग ने की अफवाहों से दूर रहने की अपील

अम्बिकापुर , जिला खाद्य विभाग द्वारा आम जनता को सूचित किया गया है कि सरगुजा जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस सहित सभी अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू रूप से जारी है। इन वस्तुओं की आपूर्ति तेल कंपनियों से नियमित रूप से प्राप्त हो रही है तथा जिले में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्तर पर भी पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अतः इन आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया गया है कि जिले में वर्तमान में कुल 77 पेट्रोल/डीजल पंप एवं 17 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। इन सभी माध्यमों से वितरण व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित है।

विभाग द्वारा तेल कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिला खाद्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आवश्यकतानुसार ही सामग्री का उपयोग करें, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

kgnews

Recent Posts

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए कुछ अनानास के पौधे, आज हर साल ₹2.5 लाख कमा रहे रायगढ़ के किसान अरुण साहू

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे... आज हर साल 2.5 लाख की कमाई   रायगढ़ के…

34 minutes ago
रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर : किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने…

37 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस-वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं गुणवत्ता सत्र संपन्न उद्यमियों को भेल और गेल…

1 hour ago
CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

CG : सेवा सेतु पोर्टल पर आय, जाति, निवास के साथ विवाह प्रमाण पत्र व नाम परिवर्तन सेवा भी ऑनलाइन उपलब्ध …

उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ’सेवा…

1 hour ago
CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

CG : भटगांव में अवैध मुरुम खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और दो हाईवा जब्त …

बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण…

1 hour ago
CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

CG : सुशासन तिहार : 540 नए राशन कार्ड बने,1062 हितग्राहियों की पेंशन स्वीकृत …

अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन, सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर जन समस्या…

2 hours ago