राजनांदगांव : हथेली पर भगवान दिखाने का झांसा देकर की ठगी…

राजनांदगांव : हथेली पर भगवान दिखाने का झांसा देकर की ठगी…

राजनांदगांव | शहर के पाताल भैरवी मंदिर के पास एक महिला से हथेली पर भगवान दिखाने का झांसा देकर ठगी कर ली गई। अज्ञात ठग ने उन्हें भविष्य की जानकारी दी। इस दौरान सोने के जेवरात और 1500 रुपए की ठगी कर ली।

पीड़िता ने मामले की शिकायत बसंतपुर थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पाताल भैरवी मंदिर के पास रास्ते में सफेद शर्ट और काली पैंट पहने एक युवक ने पहले किसी मोहल्ले का पता पूछा।

इसके बाद उसने महिला के माथे की लकीर, परिवार और बच्चों के बारे में बातें बताकर विश्वास में लिया। एक युवक ने अपने साथी की हथेली में भगवान दिखाई देने की बात कही। महिला को अनहोनी का डर दिखा। ठगों ने उनसे सोने की चेन और अंगूठी बैग में रखवा ली।

See also  CG में भारी बारिश से हालात बिगड़े, नदी-नाले उफान पर; CM साय ने सभी कलेक्टरों को किया अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *