राजनांदगांव : दो वेंटिलेटर मशीनें एसएनसीयू में शिफ्ट हुईं…

राजनांदगांव , जिला अस्पताल के आईसीसीयू से 2 वेंटिलेटर मशीनें 100 बेड के मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट के एसएनसीयू में शिफ्ट की गई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद ने एसएनसीयू का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की दो वेंटिलेटर मशीनें खराब और बंद हालत में मिली। उन्होंने तत्काल आईसीसीयू में कुल 7 में 2 अतिरिक्त वेंटिलेटर को एसएनसीयू में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सोमवार शाम तक इन मशीनों को वहां शिफ्ट किया गया। अब वहां नवजातों को की बेहतर जांच और इलाज मिलेगा।

एसएनसीयू में कुल 4 वेंटिलेटर 2 वर्किंग हालत में है जबकि 2 वेंटिलेटर बंद और खराब हालत में है। इससे नवजातों का इलाज और स्वास्थ्य गत निगरानी प्रभावित हो रही थी। वहीं जिला अस्पताल के आईसीसीयू में कुल 7 वेंटिलेटर है लेकिन गंभीर मरीजों के इलाज और स्वास्थ्यगत निगरानी करने के लिए अधिकांश समय में यहां 5 वेंटिलेटर का ही उपयोग होता रहा है। यहां से दो अतिरिक्त वेंटिलेटर मशीनों को एसएनसीयू में शिफ्ट किया गया।

प्रभार बदलने के बाद सुधार की दिशा में कदम एसएनसीयू के पूर्व प्रभारी डॉक्टर्स और स्टाफ के बीच चले विवाद के बाद यहां का प्रभार बदला गया है। दूसरे शिशु रोग विशेषज्ञ को यहां का प्रभार सौंपा गया। यहां की इलाज व्यवस्था को ठीक करने सिविल सर्जन ने निरीक्षण किया। वेंटिलेटर सहित दूसरी मशीनरी और उपकरणों की चालू और बंद होने की जानकारी ली। स्टाफ को आपसी सामंजस्य से काम करने कहा गया है। साथ ही मशीनरी, उपकरण जानकारी देते रहने कहा।

See also  राजनांदगांव : रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का किया गया सम्मान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *