राजनांदगांव : ई रिक्शा वालों को सवारी ढोने नहीं दे रहे, शिकायत…

डोंगरगढ़ , ई ऑटो रिक्शा यूनियन कल्याण समिति डोंगरगढ़ के चालकों ने कालकापारा रेलवे स्टेशन स्थित मां बम्लेश्वरी ऑटो यूनियन के कुछ दबंग चालकों के ऊपर अपनी रोजी रोटी छिनने व लड़ाई झगड़ा करने का आरोप लगाया है। ई ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने मां बम्लेश्वरी ऑटो यूनियन के द्वारा परेशान करने को लेकर एसडीएम, एसडीओपी, जीआर पी थाना प्रभारी, आरपीएफ थाना प्रभारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी पुलिस थाना को ज्ञापन पत्र देते हुए अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ गुहार लगाई गई है।

ज्ञापन के माध्यम से रिक्शा चालकों ने बताया कि हम सभी ई ऑटो रिक्शा वाले डोंगरगढ़ में जगह-जगह सवारी लाने-लेजाने का कार्य करते हैं, किन्तु मां बम्लेश्वरी ऑटो रिक्शा यूनियन डोंगरगढ़ के द्वारा ई ऑटो रिक्शा वाले को रेलवे स्टेशन के अंदर-बाहर व मां बम्लेश्वरी मंदिर छिरपानी गेट के पास, रोपवे के पास, छोटी मंदिर के पास से सवारी लाने-ले जाने नहीं दिया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह सभी स्थान पर सिर्फ हम ऑटो रिक्शा यूनियन वाले ही कार्य कर सकते हैं और कोई दूसरा कार्य नहीं कर सकता है। हमारे द्वारा वहां सवारी लाने-ले जाने के​ िलए जाते हैं तो हम ई ऑटो रिक्शा वालों के साथ गाली-गलौच करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का मुक्की की जा चुकी है।

हमारी गाड़ी की चाबी भी छीन लिया जाता है, यदि हम ई ऑटो रिक्शा वाले के विरूद्ध सवारी लाना-ले जाने का कार्य करने में बांधा उत्पन्न किया जाता रहेगा तो हमारे परिवार का पालन पोषण कैसे होगा। यदि इसी प्रकार हमे कार्य करने से रोका जाता है, तो हमें परेशानी होती है।

See also  राजनांदगांव : खाली पड़े जंग लगे ठेले-खोमचे हटाने की जरूरत, ताकि यातायात सुगम हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *