राजनांदगांव : चिखली में शासकीय प्रेस के सामने कचरा डंप, दुर्गंध…

राजनांदगांव : चिखली में शासकीय प्रेस के सामने कचरा डंप, दुर्गंध...

राजनांदगांव | खैरागढ़ रोड स्थित चिखली शासकीय प्रेस के सामने कचरा डंप होने से आसपास गंदगी फैल रही है। सड़क किनारे कचरा जमा होने से आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। नियमित सफाई नहीं होने पर यहां कचरे का ढेर बढ़ने और दुर्गंध फैलने की आशंका रहती है।

सार्वजनिक मार्ग के सामने इस तरह कचरा जमा होना स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। मवेशी चारे की तलाश में इसे फैलाने लगते है। निगम को मौके की सफाई कराने के साथ यहां दोबारा कचरा डंप होने से रोकने व्यवस्था करने की जरूरत है।

See also  CG : तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *