राजनांदगांव : लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई…

राजनांदगांव| राजनांदगांव रेंज आईजी अजय कुमार यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी नगर पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान और शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आईजी ने दो टूक निर्देश दिए कि पुलिस कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

उन्होंने विवेचना की गुणवत्ता सुधारने, जवाबदेही तय करने और समयबद्ध कार्रवाई को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने और शिकायतों पर पूरी तरह विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आईजी यादव ने अनुविभाग स्तर पर लंबित मामलों की डिटेल ली। उन्होंने प्रकरणों के निबटारे में आ रहे समस्या को भी जाना।

See also  न्यायधानी नाइट्स और चक्रधर चौंपियंस के बीच कड़ा मुकाबला 4-4 से ड्रॉ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *