राजनांदगांव : जंगल में डंप नक्सलियों की बंदूकें और विस्फोटक जब्त…

राजनांदगांव : जंगल में डंप नक्सलियों की बंदूकें और विस्फोटक जब्त...

राजनांदगांव , गढ़चिरौली पुलिस की टीम ने नक्सलियों ने डंप बरामद किया है। जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक मटेरियल और हथियार सहित अन्य शामिल हैं। फोर्स ने विस्फोटक मटेरियल को बीडीएस की टीम की मदद से नष्ट कर दिया है।

गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि नक्स​लियों के डंप की सूचना पर चार अलग-अलग टीम बनाकर वंगेतुरी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया था। तभी 27 अक्टूबर की सुबह फोर्स को अलग-अलग जगह जंगल में डंप किया गया सामान बरामद हुआ। जिसमें 12 क्लेमोर, 12 बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयर गन, 6 बोतल विस्फोटक, लाइव क्लेमोर विस्फोटक, बारुद सहित नक्सलियों की वर्दी श​िामल है।

बीडीएस टीम ने जब्त विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। बता दें कि गढ़चिरौली में भी नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है। सभी शीर्ष नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद फोर्स सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए नक्सलियों द्वारा डंप किए गए विस्फोटकों की तलाश की जा रही है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के किसानों को मिलेंगे 15 हजार रुपये प्रति एकड़! 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन; जानें किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *