राजनांदगांव : घर में चोरी की वारदात, नकदी समेत चांदी के बर्तन लेकर चोर फरार…

राजनांदगांव| पेंड्री में मौजूद आठवीं बटालियन के स्टाफ क्वाटर में फिर चोरी की घटना हुई है। यहां एक जवान के सूने मकान का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए नगद सहित चांदी के छोटे बर्तनों की चोरी कर ली गई है।

घटना 19-20 नवंबर की द​रमियानी रात की है। लालबाग पुलिस ने बताया कि बटालियन में पदस्थ जवान संजय सिंह अपने निजी काम से बाहर थे। लौटे तो उनके क्वाटर का ताला टूटा हुआ था। भीतर सामान बिखरे पड़े थे। वहीं आलमारी में रखे 10 हजार रुपए नकद सहित चांदी के आभूषणों व बर्तनों की चोरी कर ली गई थी। बटालियन के भीतर स्टाफ क्वाटर में हो रही चोरी ने बटालियन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर कर दिए हैं। इधर लालबाग पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया हैं। आरोपी की पतासाजी कर ही है।

हर साल चोरी, एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं: बटालियन के स्टाफ क्वाटर में चोरी का यह पहला मामला नहीं हैं। बीते चार से यहां चोरी की घटना हो रही है। तीन साल पहले करीब 10 लाख रुपए से अधिक के जेवरात की चोरी कर ली गई थी। त​ब पांच से छह स्टाफ क्वाटर को चोर ने निशाना बनाया था। लेकिन गंभीर बात है कि अब तक पुलिस ने चोरी के मामले में एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया हैं। इससे घटनाएं बढ़ती जा रही है।

See also  CG : बारिश की फुहारों के बीच 'हारे का सहारा' के जयकारों से गूंजी राजधानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *