राजनांदगांव , शिवनाथ साइंस साइंस कॉलेज में फर्नीचर की कमी बनी हुई है। नए क्लासरूम की जरूरत है। पुराने कक्ष जर्जर हालत में हैं। यह स्थिति विद्यार्थियों के लिए चिंता का कारण है। महाविद्यालय में बेहतर पढ़ाई की सुविधा के लिए जरूरी संसाधन जुटाने की मांग उठ रही है।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त सुविधाएं मिलनी चाहिए। कॉलेज में फर्नीचर की कमी दूर हो। नए क्लासरूम का निर्माण हो। जर्जर कक्षों की मरम्मत कराई जाए। उन्होंने अफसरों से जल्द निराकरण की मांग की है। राजा यादव ने बताया कि अगले दो से तीन माह में विश्वविद्यालय नियमित और अनियमित विद्यार्थियों की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर सकता है।
ऐसे में कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त होना जरूरी है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक नए भवन के निर्माण के लिए उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव अभी विभाग में लंबित है। सूत्रों के अनुसार पीडब्ल्यूडी के एस्टिमेट में कथित लापरवाही रही। प्रस्ताव दोबारा भेजना पड़ा। इससे प्रक्रिया में देरी हो रही है। कॉलेज में सुविधाओं के इंतजार में विद्यार्थी हैं। सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल के लिए प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई की जरूरत बताई गई है।











Leave a Reply