राजनांदगांव : मोतीपुर के काई तालाब में मां गंगा की महाआरती, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना…

राजनांदगांव | स्थानीय मोतीपुर वार्ड स्थित काई तालाब में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर पावन गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने सपत्नीक सम्मिलित होकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मधुसूदन व उनकी पत्नी ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना की और आरती के बाद काई तालाब में दीपदान किया।

इस अवसर पर महापौर ने नगर वासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। आरती के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित थे।

See also  CG : दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *