राजनांदगांव : राजपूत क्षत्रिय महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा…

राजनांदगांव | भिलाई के महाराणा प्रताप भवन में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की। नरेंद्र सिंह ने कहा कि अच्छा सामाजिक माहौल समाज की दिशा और दशा तय करता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति कर्तव्य और निष्ठा निभानी चाहिए। समाज की भूमिका का सही तरीके से निर्वहन करना चाहिए। बैठक में सभी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव अशोक ठाकुर, सह सचिव सत्येंद्र राजपूत, उपसचिव घन राजपूत, उपसचिव घनश्याम सिंह, संगठन सचिव अजय सिंह, प्रचार सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय युवा सचिव महेंद्र सिंह क्षत्रिय, मीडिया प्रमुख आदर्श सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

See also  CG : बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *