राजनांदगांव , ग्राम भोथीपार खुर्द पुराना में कार्तिक पूर्णिमा पर आजाद तिरंगा फ्रेंड्स क्लब ने मड़ई मेला का आयोजन किया। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग छत्तीसा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि यह बड़े ही खुशी का विषय है कि आज की युवा पीढ़ी छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोककला को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन कर रही है।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। मड़ई मेला जैसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। फ्रेंड्स क्लब के सभी सदस्यों व युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में सराहनीय पहल हैं। समारोह में पूर्व उपसरपंच कुंदन चंद्राकर, पूर्व पार्षद मनीष साहू, केशव साहू, नारायण साहू, रूपेश साहू, गिरधर, दीपक साहू, डोमन साहू, सरपंच जितेन्द्र साहू, उपसरपंच युवराज साहू, मंगल साहू, जितेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।











Leave a Reply