CG : बुजुर्ग ने बच्चों के साथ किया न्योता भोजन, मनाया अपना 95वां जन्मदिन

बलौदाबाजार शासन द्वारा बच्चों को पौष्टिक आहार दिये जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से प्रभावित नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एनके यदु ने आज स्कूली बच्चों के साथ अपना 95वां जन्मदिन मनाया और उन्होंने न्योता भोज कराया। बलौदाबाजार के नवीन शाला में आयोजित इस न्योता भोज में कलेक्टर के एल चौहान, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, प्रशिक्षु आईएएस नम्रता चौबे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल के स्टाफ समेत बच्चों के पालक मौजुद रहे. इस खास अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक एनके यदु सहित कलेक्टर और अधिकारियों ने बच्चों को भोजन परोसा और उनके साथ भोजन किया।

कलेक्टर के एल चौहान ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सक के जन्मदिन पर सम्मान कर उनका पसंदीदा चाकलेट खिलाया और इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया. कलेक्टर चौहान ने कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है और इस तरह के आयोजन से बच्चों के अंदर एक प्रेरणा जागती है कि सभी हमारे अपने है और मिलकर हमे रहना चाहिए और सुख दुख बांटना चाहिए. इसके लिए मैं डॉ यदु जी को बधाई शुभकामनाएं देता हूं कि उन्होंने अपना 95.वां जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया और हम सब सहभागी बने. इस अवसर पर डॉ एनके यदु ने कहा कि अभी तक घर पर ही जन्मदिन मनाते थे आज बहुत अच्छा लगा जब इतने सारे बच्चों के साथ जन्मदिन साझा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *