CG : शादी समारोह में पहुंची थी पीड़िता, 6 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर जिले से हैवानियत की खबर सामने आई है. यहां एक नाबालिग के साथ 6 दरिंदों ने गैंगरेप gangrape किया है. वहीं हवस के भूखे दरिंदो की चंगुल से एक नाबालिग ने भागकर अपनी अस्मत बचाई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 4 नाबालिग और 2 बालिग हैं. यह पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना Sanna Police Station अंतर्गत एक शादी समारोह Wedding ceremony में दो नाबालिग शामिल होने गई हुई थी. इस दौरान दोनों को बहला फुसलाकर आरोपी जंगल लेकर गए. वहां 6 आरोपियों ने उनके साथ अत्याचार करना शुरू किया. तभी आरोपियों के चंगुल से भागकर एक नाबालिग ने अपनी इज्जत बचाई और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी. जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया. वहीं इस वारदात में शामिल 4 नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  राजनांदगांव : राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा के लिए तीन का चयन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *