जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस द्वारा नवरात्र पर्व के दौरान मां दंतेश्वरी देवी दर्शनार्थ पदयात्रियों हेतु यात्री सेवा केंद्र, यात्रियों की सुरक्षा, पेयजल, शरण स्थल की आवश्यक व्यवस्था हेतु समाज सेवी संस्थाएं एवं ग्राम पंचायतों की बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित विभिन्न समाज सेवी संस्थाएं, चेंबर ऑफ कॉमर्स, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
CG : जगदलपुर पदयात्रियों हेतु यात्री सेवा केंद्र, यात्रियों की सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था पर की गई चर्चा











Leave a Reply