राजनांदगांव : आज संविधान रक्षा मार्च में जुटेंगे जिले के कांग्रेसी…

राजनांदगांव | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेसजन रायपुर पहुंचकर मार्च में सहभागिता करेंगे। यह मार्च सुबह 11 बजे राजधानी के गांधी मैदान से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचेगा।

अध्यक्ष मुदलियार ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

See also  CG शराब घोटाले के आरोपी विकास अग्रवाल को दुबई में पकड़ा, भारत लाने की तैयारी तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *