राजनांदगांव : अजेय प्लेट कंबाइंड को हराकर फाइनल में पहुंचा नांदगांव, श्रेयांश की तीसरी फिफ्टी…

राजनांदगांव , दिग्विजय स्टेडियम में खेली जा रही छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला क्रिकेट एसोसिएशन राजनांदगांव ने बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। लीग के सभी मैच जीतकर प्रबल दावेदार मानी जा रही प्लेट कंबाइंड छत्तीसगढ़ को राजनांदगांव ने चार विकेट से हराया।

कप्तान श्रेयांश ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर फॉर्म बरकरार रखी। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर टीम खिताब से एक कदम दूर है। 57 पर 6 विकेट गिरने के बाद संभली प्लेट कंबाइंड: सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्लेट कंबाइंड की टीम राजनांदगांव की कसी गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई और 57 रन पर छह विकेट गंवा बैठी। देवांश सिंह (70) व आशीष शर्मा (41) ने टीम को 160 रन तक पहुंचाया। राजनांदगांव से तीर्थ राठौर ने 3, जबकि चिमन निषाद, लकी प्रजापति और नितेश यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।

आज सुबह 9 बजे खिताबी मुकाबला फाइनल गुरुवार को दिग्विजय स्टेडियम में राजनांदगांव और रायपुर ब्लू के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता लक्ष्मण लोहिया ने बताया कि मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, जहां घरेलू टीम के पास खिताब जीतने का मौका है।

See also  पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *