राजनांदगांव : 160 की स्पीड से दौड़ती नजर आएगी स्लीपर कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन

राजनांदगांव| रेलवे ट्रैक पर बहुत जल्द अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से स्लीपर कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। बिलासपुर जंक्शन से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। वहीं राजनांदगांव से नागपुर के बीच 3544 करोड़ की लागत से 228 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन में 200 किमी का पूरा हो गया। अब केवल 28 किमी का काम शेष है। सालेकसा से कलमना बीच काम तेजी पर है जो पूरा होने पर दुर्ग-कलमना के बीच 258 किमी का पूरा हो जाएगा। पनियाजोब से सालेकसा, दर्रेकसा के बीच तीसरी लाइन का काम जारी है।मुंबई-हावड़ा रूट पर संचालन होने की संभावना: वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल जल्द होने वाला है। इसके बाद इस ट्रेन को देश के विभिन्न रेल मार्गों पर लंबे रूटों में संचालित किया जाएगा। रेलवे के अफसरों से मुंबई-हावड़ा रूट पर इसका संचालन होने की संभावना जताई है।

See also  CG : राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *